logo-image

स्ट्रेचर न मिलने पर बीमार पति को घसीटने पर मजबूर हुई महिला, देखें वीडियो

हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद लोगों ने महिला की मदद तक नहीं की।

Updated on: 18 Nov 2016, 12:05 AM

आंध्र प्रदेश:

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अस्पताल में व्हीलचेयर या स्ट्रेचर न मिलने की वजह से अपने बीमार पति को रैंप पर घसीटना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद तक नहीं की। वहीं, मामला संज्ञान में आने पर सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार की है। किसी शख्स ने मोबाइल से इसे कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने उस महिला या उसके बीमार पति की मदद इसलिए नहीं कि क्योंकि मरीज़ के पैर पर घाव थे।

महिला का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उसे व्हीलचेयर या स्ट्रेचर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं था। इस वजह से पति को घसीट कर ऊपर तक ले जाना पड़ा।

गौरतलब है कि ओडिशा के आदिवासी दाना मांझी एंबुलेंस न मिलने की वजह से अपनी पत्नी का शव कंधे पर रखकर ले जाना पड़ा था। इस घटना की पूरे देशभर में निंदा की गई थी।

नोट: वीडियो आपको विचलित कर सकता है