यूपी: दुल्हन ने भरी महफिल में ब्वॉयफ्रेंड को पहनाई वरमाला, फिर खूब हुआ हंगामा...
घटना बिजनौर के नगीना इलाके की है। यहां एक घर में बारात आई थी। दुल्हन शादी के जोड़े में स्टेज पर थी कि तभी बाइक से एक युवक समारोह में पहुंचता है।
बिजनौर:
यूपी के बिजनौर में शादी के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां दुल्हन ने भरी महफिल में दूल्हे की बजाए अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले में वरमाला डाल दी और इसके बाद खूब हंगामा हुआ।
घटना बिजनौर के नगीना इलाके की है। यहां एक घर में बारात आई थी। दुल्हन शादी के जोड़े में स्टेज पर थी कि तभी बाइक से एक युवक समारोह में पहुंचता है। वह स्टेज के पास जाता है और लड़की की तरफ फूलों की माला फेंक देता है, जो सीधे उसके गले में गिरती है। जब तक लोग कुछ समझते, दुल्हन ने भी लड़के के गले में वरमाला डाल दी।
यह देखते ही लड़की के घरवाले और रिश्तेदार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को बचाया। वहीं दूसरी तरफ दूल्हा और बाराती बीच में ही शादी छोड़कर चले गए।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे, लेकिन लड़की दलित परिवार से है और लड़का ऊंची जाति का है। इसी वजह से दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती। इस मामले में किसी ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
ये भी पढ़ें: 'माही' की दीवानगी, किसी ने बताया 'पहला प्यार' तो किसी ने छुए पैर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?