CM अशोक गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून-व्यवस्था पर चर्चा
Udaipur murder case: जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
नई दिल्ली:
Udaipur murder case: जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले में जांच करेगी। NIA ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज़ की है।
Rajasthan CM Ashok Gehlot holds a meeting with senior officials over the law & order situation in the state, post the killing of Kanhaiya Lal in Udaipur yesterday, June 28 pic.twitter.com/Q1XRbR3gHL
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022
उदयपुर में कल एक निर्दोष की बर्बता से हत्या कर दी गई
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उदयपुर में कल एक निर्दोष की बर्बता से हत्या कर दी गई। दोष सिर्फ इतना था कि कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया फिर रिहा कर दिया। रिहाई के बाद उसे धमकियां मिलने लगी। कन्हैया ने पुलिस को जानकारी दी थी. यह हत्या तुष्टिकरण की राजनीति का एक घातक प्रतिफल है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई क्यों नहीं की? राजस्थान में अपराधियों के हौसलें कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं, उदयपुर की घटना पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की नंपुसक सरकार है। 3.5 साल हो गए और इन्होंने जो काम किए हैं उसके कारण ही आज जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। ये एक अकेली घटना नहीं है अनेकों घटनाएं इंतजार कर रही हैं होने का...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें