महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 18 लोगों की डूबने से मौत
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के बाद लगभग 30 घंटे तक चला प्रतिमा विसर्जन सोमवार अपराह्न् समाप्त हो गया और इस दौरान पूरे राज्य में 18 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई।
मुंबई:
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के बाद लगभग 30 घंटे तक चला प्रतिमा विसर्जन सोमवार अपराह्न् समाप्त हो गया और इस दौरान पूरे राज्य में 18 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि रविवार अनंत चतुर्दशी यानी 11 दिवसीय महोत्सव का अंतिम दिन था। गणेशोत्सव 13 सितंबर को शुरू हुआ था।
हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग सड़कों पर नाचते-गाते निकले। प्रतिमाओं को अरब सागर, नदियों, तालाबों, झीलों, कुंओं और अन्य जल संरचनाओं में विसर्जित किया गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान एक व्यक्ति पूर्वी मुंबई के भांडुप में डूब गया, जबकि चार लोग पुणे, तीन-तीन लोग रत्नागिरि और जालना, दो-दो लोग भंडारा और सतारा तथा एक-एक व्यक्ति नांदेड़, बुलढाना और अहमदनगर में डूब गए।
गिरगांव चौपाटी पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार सुबह एक नौका पलट गई और उस पर सवार लोग समुद्र में गिर गए। इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों को बचा लिया गया, जिसमें तीन लड़कियां शामिल हैं।
और पढ़ें : महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन पर DJ बजाने पर 30 गणेश मंडलों के खिलाफ केस दर्ज
एक अन्य घटना में उपनगर कांदिवली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशाल प्रतिमा गिर पड़ी, जिसके कारण 17 लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 849 विशाल प्रतिमाएं और लगभग 33,700 घरेलू छोटी प्रतिमाएं सोमवार को विसर्जित की गईं।
देश की अन्य ताज़ा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... https://www.newsnationtv.com/india-news
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!