मध्य प्रदेश में शिवराज के 12 साल पूरे, BJP मना रही विकास पर्व
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर आज (बुधवार) प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई इस दिन को विकास पर्व के तौर पर मना रही है।
भोपाल:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर आज (बुधवार) प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई इस दिन को विकास पर्व के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर बीजेपी नेता और अन्य लोग चौहान को बधाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान ने राज्य में एक नया इतिहास रचा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस कार्यकाल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनी लगाई गई है।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में विकास पर्व मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोजा आकाशगंगा का सबसे पुराना तारा, धरती से 1 लाख प्रकाशवर्ष है दूरी
मुख्यमंत्री आवास पर मौजूदा नेताओं के मुताबिक, चौहान ने पत्नी संग विशेष पूजा की और उसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलें। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास के लिए आभार जताया।
राज्य में जिले से लेकर मंडल स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में फल वितरण हो रहा है, गरीबों को कपड़े बांटे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानें कैसे बना है दुनिया का सबसे छोटा डाटा रिकार्डर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें