बुरहान की बरसी के एक दिन बाद घाटी में फिर सामान्य हुआ जनजीवन
कश्मीर घाटी में दो दिनों के बाद एक बार फिर जनजीवन सामान्य हो गया है। हिजबुल मुजाईद्दीन कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी को लेकर घाटी में पिछले दो दिनों से रोक और हड़ताल चल रही थी।
highlights
- बुरहान वानी की बरसी को लेकर लगा था कर्फ्यू
- दो दिन के बाद घाटी में सामान्य हुआ जनजीवन
नई दिल्ली:
कश्मीर घाटी में दो दिनों के बाद एक बार फिर जनजीवन सामान्य हो गया है। हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी को लेकर घाटी में पिछले दो दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान कुछ जगहों पर आतंकी हमला हुआ जबकि दक्षिणी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में कर्फ्यू लगा रहा।
अधिकारी के मुताबिक आज घाटी में कहीं भी लोगों के इकट्ठा होने या आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं है।
उन्होंने कहा, 'दो दिनों के बाद आज सुबह प्रतिबंध हटा लिया गया। वानी की पहली बरसी पर कल पत्थरबाजी की कुछ घटनाओं को छोड़कर स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही'।
हालांकि शोपियां में हुए एक टकराव में पैलेट की चोट से एक महिला घायल हो गई।
और पढ़ें: अमरनाथ यात्रा फिर बहाल, आतंकी बुरहान की बरसी पर एक दिन के लिए रोक दी गई थी यात्रा
प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर के दो शहर शोपियां और त्राल के अलावा उत्तर कश्मीर के त्रेहगाम में कर्फ्यू लगाया था, जबकि कल घाटी में अन्य जगहों पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया गया था।
श्रीनगर के 5 पुलिस स्टेशन के क्षेत्रों में भी प्रतिबंध लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार रात को इंटरनेट सेवाओं को भी ठप कर दिया गया था।
हालांकि आज सुबह घाटी में जनजीवन पटरी पर लौटती दिखी।
और पढ़ें: सीमा विवाद में पीछे नहीं हटेगा भारत, डाकोला में सेना ने बनाई पोजिशन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें