गुजरात कांग्रेस में बगावत, शंकर सिंह बाघेला ने राहुल गांधी को किया अनफॉलो!
पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है।
नई दिल्ली:
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर उठने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। वह पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी की हुई बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
ऐसे में राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही है कि वह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में लौट सकते हैं। वाघेला ने मार्च में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।
दरअसल शंकर सिंह वाघेला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी में गुटबाजी को देखते हुए पिछले दिनों कांग्रेस ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी।
जिसके बाद वाघेला ने राहुल को ट्विटर पर अनफॉलो कर साफ कर दिया है कि वह बगावत कर सकते हैं। वाघेला का यह कदम कांग्रेस हाईकमान पर दवाब बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।
पिछले महीने गुजरात में कांग्रेस के 57 में से 36 विधायकों ने मांग की थी कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है, तो वाघेला को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए। लेकिन पार्टी ने इससे इनकार कर दिया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक