दिल्ली: मेट्रो हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 84 मरीजों को किया रेस्क्यू
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने दमकल को सूचना दी साथ ही भर्ती मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।
नई दिल्ली:
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने दमकल को सूचना दी साथ ही भर्ती मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मेट्रो हॉस्पिटल एंड कैंसर इन्स्टीट्यूट की दूसरी मंजिल दोपहर करीब 3 बजे आग लगी। आग ने 20 मिनट के अंदर ही विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते हॉस्पिटल में आग प्रभावित वार्डों से 84 मरीजों को रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मरीजों को कुछ चोटें आई हैं। लेकिन फिलहाल आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद ही दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।
Fire broke out in Metro Cancer Institute in #Delhi's Preet Vihar today, patients were evacuated. Situation now under control pic.twitter.com/ywErItNHRe
— ANI (@ANI) December 23, 2017
और पढ़ें: राहुल का दावा, 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी 135 सीटें
करीब आधे घंटे तक मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। करीब 5 बजे हॉस्पिटल में आग को पूरी तरह से बुझाया गया। इस दौरान मरीजों को बाहर निकाला गया, और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि जिन मरीजों को रेस्क्यू किया गया था उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल की नोएडा ब्रांच में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ मरीजों को चोटें आई हैं।
और पढ़ें: एक और मामले में लालू यादव दोषी, जगन्नाथ मिश्र हुए बरी-3 जनवरी को सजा का ऐलान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!