दिल्ली: तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन हुई ठप्प
देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की रफ्तार एक बार फिर शुक्रवार को थम गई। दिल्ली मेट्रो की फरीदाबाद-कश्मीरी गेट रूट पर चलने वाली वायलेट लाइन करीब 45 मिनट तक रुकी रही।
नई दिल्ली:
देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की रफ्तार एक बार फिर शुक्रवार को थम गई। दिल्ली मेट्रो की फरीदाबाद-कश्मीरी गेट रूट पर चलने वाली वायलेट लाइन करीब 45 मिनट तक रुकी रही।
मेट्रो के काम न करने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी मुश्किल हो रही है।
जानकारी के अनुसार, मेवला-महाराजपुर स्टेशन पर एक शख्स के खुदकुशी करने के कारण मेट्रो लाइन बाधित हुई थी। इससे पहले कहा जा रहा था कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन काम नहीं कर रही है।
आपको बता दें कि वायलेट लाइन दिल्ली कि सबसे लंबी लाइन्स में से एक है जो एस्कॉर्ट्स मुज्जेसर से लेकर कश्मीरी गेट तक के एरिया को कनेक्ट करता है। ऐसे में फरीदाबाद से दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: नोएडा: दो सगे भाइयों के कातिल चढ़े पुलिस के हत्थे, यूं दिया था कत्ल को अंजाम
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें