दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना के पानी से किया स्नान
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने आज यानी रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया. आपको बता दें कि सांसद ने यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी
New Delhi:
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने आज यानी रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया. आपको बता दें कि सांसद ने यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी. फिलहाल अधिकारी ने BJP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. संजय शर्मा ने यमुना के पानी में रसायन मिलाकर स्नान करके बताया कि यमुना का पानी स्वच्छ है और ज़हरीला नहीं है. शुक्रवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अधिकारी संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए पानी में नहाने की दी थी चुनौती।भाजपा लगातार आरोप लगा रही थी कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए किया जा रहा है ज़हरीले रासायन का छिड़काव। एनजीटी के आदेश को देखते हुए कालिंदी कुंज घाट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक है।
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2022
पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है।गंगा नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं: संजय शर्मा, निदेशक, उपचार गुणवत्ता नियंत्रण, DJB pic.twitter.com/Pp8fJtGx5C
यह कोई भी संदेश प्रवेश वर्मा जी को नहीं है। वह हमारे माननीय सांसद हैं। यह संदेश दिल्ली की जनता के लिए है जो भ्रांतियां चारों तरफ फैली है। उसी के लिए यह दिखाया गया कि यह केमिकल जहरीले नहीं है।हमने पानी लिया जिसमें केमिकल मिला था। उसमें और केमिकल मिलाया गया और उसके बाद मैं नहाया हूं। मैं एकदम ठीक हूं मेरी स्क्रीन पर कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। ये फ़ूड ग्रेड है। ये पॉली ऑक्सी प्रोपिलीन ग्रुप का साइको हेगज़ेन कैमिकल है। ये ज़हरीला नहीं है। ये कॉस्मेटिक और फ़ूड प्रोसेसिंग में भी इस्तेमाल होता है। यमुना स्वच्छ है। यमुना की जय बोलिये, जय छठी मैया। 4-5 दिन से ये केमिकल डाल रहे हैं। भ्रांतियां फैलाई जा रही थी इसलिये मैं खुद नहाया हूं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा