Delhi Flood: दिल्ली में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, बाढ़ से राहत नहीं
Delhi Flood: हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना नदी लगातार खतरे ने निशान से ऊपर बह रही है...हालांकि पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर घटा जरूर है, लेकिन दिल्लीवासी अभी भी बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं
highlights
- दिल्लीवासियों को अभी भी बाढ़ से राहत नहीं मिल पाई है
- यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
- दिल्ली के कई इलाके इस समय में जलमग्न हैं
New Delhi:
Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के भीतर यमुना नदी का जलस्तर कम जरूर हुआ है, लेकिन दिल्लीवासियों को अभी भी बाढ़ से राहत नहीं मिल पाई है. यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और दिल्ली के कई इलाके इस समय जलमग्न हैं. खासकर राजधानी के निचले इलाकों में बिल्कुल बाढ़ जैसे हालात हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है और सड़कें पानी से लबालब हैं. आलम यह है कि राहत व बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ को लगाया गया है. यमुना में जारी उफान के चलते शनिवार देर रात तक एनडीआरएफ की टीमें प्रगति मैदान में अपने अभियान में जुटी रहीं.
यह खबर भी पढ़ें- Petrol Price Today: देश के इन शहरों में बदले ईंधन के दाम, चेक करें रेट
#WATCH दिल्ली: यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो कश्मीरी गेट क्षेत्र से है। pic.twitter.com/BHLzdjcoZl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
इन मार्गों से न जाए जाएं यात्री-
दिल्ली सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो तीन मूर्ति गोल चक्कर, खान मार्केट, जीजीआर-पीडीआर से डब्ल्यू-प्वाइंट, भैरो मार्ग स्थित अंडर रेलवे पुल, खानपुर टी प्वाइंट, कमला एक्सप्रेस बिल्डिंग व एंड्रयूज प्वाइंट जैसे इलाकों में जाने से परहेज करें. क्योंकि यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से ये इलाकों पूरी तरह से जलमग्न हैं और यहां से गुजरना सुरक्षा के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं, दिल्ली के यमुना बाजार, राजघाटस मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ जैसे इलाकों में गंभीर जलभराव का संकट बना हुआ है. हालांकि यमुना का पानी उतरने से कश्मीरी गेट और मजून का टीला वाले क्षेत्र में थोड़ा सुधार हुआ है.
#WATCH दिल्ली: यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है। pic.twitter.com/D8zxWg8njE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
यह खबर भी पढ़ें- Rain Alert: यूपी-हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
बाढ़ से मदद के लिए उतरी नौसेना की टीम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुना नदी में जारी उफान की वजह से दिल्ली में आई बाढ़ से निपटने के लिए नौसेना की मदद ली जा रही है. दिल्ली में मुंबई से नौसेना की एक टीम पहुंची है दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने मुंबई से आई नौसेना की टीम का स्वागत किया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें