जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त जरूरत, हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की है.
highlights
. गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को बताया जरूर
. चीन की जनसंख्या का दिया उदाहरण
. ओवैसी को बताया गजवा-ए-हिंद का समर्थक
Patna:
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की है. उन्होंने भारत में जनसंख्या नियंत्रण बिल को जरूरी बताते हुए कहा कि आज देश में प्रति मिटन 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं. बिल को बिना भेदभाव सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों पर लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ ना दिया जाए और उनके मतदान करने के भी अधिकार वापस ले लिए जाए.
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि यदि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता है तो ना तो देश में सोशल हारमनी बचेगी, ना देश की एकता बचेगी और ना ही देश का विकास हो पाएगा. गिरिराज सिंह ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि 1978 के पहले चीन की GDP भारत की GDP से कम थी लेकिन वह आज भारत से ज्यादा सिर्फ इसलिए समृद्ध हो पाया है क्योंकि 1979 में ही चीन 'वन चाइल्ड पॉलिसी' ले आया था. उन्होंने कहा कि आज चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होता है लेकिन भारत में 30 बच्चे पैदा होते हैं. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि इस तरह से चीन से हम कैसे मुकाबला करेंगे?
इसे भी पढ़ें-CM नीतीश ने 'गंगा आपूर्ति योजना' का किया उद्घाटन, राजगीर पहुंचा गंगाजल
वहीं, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि AIMIM जो बैरिस्टर साहब हैं उनमें जिन्ना का DNA बैठ गया है. उनके पास देश में नफरत फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं रह गया है. वो गजवा-ए- हिंद के समर्थक हैं. आज देश को गजवा-ए- हिंद नहीं भारत माता का सपूत चाहिए.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी