SC/ST Act: बिहार के जहानाबाद में हिंसक हुआ प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर, SSP घायल
शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति सामन्य बनी हुई है। अभी वह हॉस्पिटल में भी भर्ती हैं।
नई दिल्ली:
बिहार के जहानाबाद में एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उग्र रूप धारण कर लिया। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस बल पर पथराव किया इस दौरान जिले के एसएसपी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पथराव के कारण उनके सर में चोट आई है। जिसके बाद उन्हें जहानाबाद के सदर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिले में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया। घटना की जनकारी मिलते ही एसएसपी दल बल के साथ जाम हटवाने के लिए मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच नोंक-झोंक हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। घटना के बाद एसएसपी को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति सामन्य बनी हुई है। अभी वह हॉस्पिटल में भी भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट के विरोध में कई स्वर्ण संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था।
इसे भी पढ़ेंः SC/ST Act Bharat Bandh, LIVE Bihar: राज्य में दिखा व्यापक असर, सड़कें जाम, रेल यातायात ठप
इस बंद का असर बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावे कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिला। राज्य के कई इलाकों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भोजपुर और दानापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों ने पटरियों को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह से नोक-झोंक की खबरें सामने आईं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा