महिला हॉकी: हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया
अमेरिका की महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। अमेरिका ने आखिरी 20 मिनट में तीन गोल करते हुए भारतीय टीम को मात दी।
जोहानिसबर्ग:
अमेरिका की महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। अमेरिका ने आखिरी 20 मिनट में तीन गोल करते हुए भारतीय टीम को मात दी।
पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। अमेरिका ने भारतीय गोलकीपर सविता को काफी व्यस्त रखा। दूसरे मिनट में ही उन्हें पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सविता ने अपने शानदार प्रयास से गोल नहीं होने दिया।
इसके तुरंत बाद भारत गोल करने के काफी करीब पहुंचा। वंदना ने रानी के साथ मिलकर प्रयास किया, लेकिन गेंद को गोलपोस्ट में नहीं पहुंचा सकीं। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतर खेल दिखाया। 22वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन स्टॉपर मोनिका गेंद को ट्रैप नहीं कर सकीं और इस कारण गोल नहीं हो सका।
दो मिनट बाद जिल वाटमैर ने साविता को छकाते हुए अमेरिकी टीम का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में भारत ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे सफलता नहीं मिली।
और पढ़ेंः विंबलडन के वूमेंस डबल्स में सानिया मिर्जा और किस्र्टेन फ्लिपकेंस हारी
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इस बार भारत ने मौका नहीं जाने दिया और लिलिमा मिंज ने 38वें मिनट में भारत को बराबरी करा दी। स्कोर बराबर होने के बाद अमेरिकी टीम और आक्रामक हो गई। दो मिनट बाद टेलर वेस्ट ने अमेरिका के लिए दूसरा गोल दागा।
43वें मिनट में जिल को अपना दूसरा गोल करने का मौका मिला जिसे उन्होंने व्यर्थ नहीं जाने दिया और स्कोर 3-1 कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में अमेरिका ने भारत को बांधे रखा और आक्रमण के ज्यादा मौके नहीं दिए। अमेरिका ने अपना दबदबा कायम रखा और 49वें मिनट में मिशेल विटसे ने उसके लिए चौथा गोल किया। अंतिम समय में अमेरिका को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे टीम गोल में नहीं बदल पाई।
और पढ़ेंः विंबलडन 2017: वर्ल्ड नंबर एक एंजेलिक कर्बर हुईं उलटफेर का शिकार, ओस्टापेंको क्वॉर्टरफाइनल में पहुंची
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त