जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: टूर्नामेंट में भारत की शानदार शुरुआत, पहले मैच में कनाडा को 4-0 से हराया
भारत ने 2001 में पहली बारी जूनियर विश्व कप जीत था, लेकिन इसके बाद उसके हिस्से यह सफलता दोबारा नहीं आई है।
नई दिल्ली:
भारत ने गुरुवार से शुरू हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में कनाडा को 4-0 से हरा दिया।
भारत की ओर से पहला गोल मंदीप सिंह ने मैच के 35वें मिनट में किया। इसके बाद 46वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत ने एक और गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच का तीसरा गोल 60वें मिनट में वरूण कुमार ने दागा। आखिरी गोल अजीत कुमार पांडे की स्टिक से 66वें मिनट में निकला।
भारत को अब अगला मैच 10 दिसंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 12 दिसंबर को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
भारत ने 2001 में पहली बारी जूनियर विश्व कप जीत था, लेकिन इसके बाद उसके हिस्से यह सफलता दोबारा नहीं आई।
इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहीं जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ कनाडा, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?