वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2017: दिव्यांग अमित कुमार सरोहा ने भारत को दिलाया रजत पदक
भारत के दिव्यांग अमित कुमार सरोहा ने सोमवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग के क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में रजत पदक जीता।
नई दिल्ली:
भारत के दिव्यांग अमित कुमार सरोहा ने सोमवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग के क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में रजत पदक जीता।
सरोहा ने 30.25 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह दूरी उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। अपने इस प्रयास में हरियाणा के सरोहा ने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना डाला।
और पढ़ेंः वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2017: रामपाल चाहर ने किया निराश, नहीं ला सके पदक
सर्बिया के जेलिको दिमित्री जेविक ने 31.99 मीटर दूरी तय करते हुए नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारत के एक और पैरा एथलीट धरमबीर 22.34 मीटर के थ्रो से 10वें स्थान पर रहे।
32 साल के अमित कुमार सरोहा ने इस प्रतियोगिता को पिछले सत्र में भी रजत पदक जीता था। वह 2014 इचिंयोन एशियाई पैरा खेलों की इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सुंदर सिंह गुर्जर ने 14 जुलाई को पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट