महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स: आयरलैंड से हारकर 8वें स्थान से करना पड़ा भारत को संतोष
भारतीय टीम को महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में शनिवार को एक और हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड ने भारतीय महिलाओं को 2-1 से मात दी।
जोहानसबर्ग:
भारतीय टीम को महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में शनिवार को एक और हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड ने भारतीय महिलाओं को 2-1 से मात दी। भारत को इस टूर्नामेंट में आठवां स्थान मिला।
भारत इस मैच में पहला गोल करके बढ़त ले चुका था, लेकिन अंतिम क्वार्टर में आयरलैंड ने दो गोल कर सातवें-आठवें स्थान के लिए खेले गए इस मैच में जीत हासिल की।
भारत ने आयरलैंड की अपेक्षा धीमी शुरुआत की। 10वें मिनट में आयरलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। यहां से भारतीय टीम जागी और आक्रामक हो गई। 15वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर गुरजीत कौर ने भारत को एक गोल से आगे कर दिया।
और पढ़ेंः भारत- श्रीलंका प्रेसिडेंट इलेवन के बीच मैच ड्रा, कोहली सहित धवन, रोहित और रहाणे का बोला बल्ला
दूसरे क्वार्टर में काफी रोमांच देखने को मिला। 24वें मिनट में आयरलैंड की एयलेशा मैक्फेरान ने भारत की नवजोत कौर को गलत तरीके से रोका और रैफरी ने भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक दिया।
हालांकि आयरलैंड की गोलकीपर ग्रेस ओ फ्लानगान ने गोल नहीं होने दिया और भारत के हाथ से अपनी बढ़त को दोगुनी करने का मौका चला गया। 28वें मिनट में रानी ने गोल किया, लेकिन यह गोल निष्क्रिय करार दे दिया गया क्योंकि यह भारतीय स्ट्राइकर की बैक स्टीक से आया था।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय महिलाओं को 31वें मिनट में लगातार दो-दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार भारतीय खिलाड़ी चूक गईं। किस्मत ने एक बार फिर भारत को मौका दिया और 43वें मिनट में वह दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही। यहां आयरलैंड की गोलकीपर भारतीय टीम के आड़े आ गईं।
चौथा क्वार्टर की शुरुआत के दो मिनट में आयरलैंड ने बराबरी का गोल दागा। कैथरीन मुलान के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता नहीं रोक पाईं। अगले ही मिनट आयरलैंड को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार लिजेई कोल्विन ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी।
और पढ़ेंः मुकेश जन्मदिन खास: आवारा हूं, चांद सी महबूूबा जैसें गानों से बने संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त