कोलंबो टेस्ट रोमांचक दौर में, जिम्बॉब्वे के खिलाफ मेंडिस जमे लेकिन श्रीलंका को अब भी 218 रनों की जरूरत
चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए 388 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथी पारी में 48 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।
नई दिल्ली:
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और जिम्बॉब्वे के बीच जारी टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। श्रीलंका को जीत के लिए भी 218 रनों की जरूरत है और उसके हाथ में सात विकेट हैं।
चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए 388 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथी पारी में 48 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।
सटम्प्स तक कुशल मेंडिस 60 और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे ने अपने तीसेर दिन के स्कोर 252 रनों पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया। शतक से तीन रन दूर सिकंदर रजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला सैंकड़ा पूरा किया।
हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर रुक नहीं पाए और 306 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी 127 रनों की पारी में 205 गेंदे खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया। रजा से पहले कल के एक और नाबाद बल्लेबाज मैल्कम वॉलर (68) पवेलियन लौट गए थे।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले जोगिंदर शर्मा के पिता पर चाकू से हमला, लूटपाट
कप्तान ग्रेम क्रीमर को फिर डोनाल्ड त्रिपानों का साथ मिला। क्रीमर ने 94 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 48 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 361 तक पहुंचाया। यहां डोनाल्ड आउट हो गए। वहीं क्रीमर के रूप में जिम्बाब्वे का आखिरी विकेट 377 रनों पर गिरा।
चौथी पारी खेलने उतरी श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की। दिमुथ करुणारत्ने (49) और उपुल थरंगा (27) पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। थंरगा के रूप में क्रीमर ने जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई। दूसरा विकेट 108 रनों पर करुणारत्ने के रूप में गिरा।
इसी बीच मेंडिस ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए थे। नए कप्तान दिनेश चंडीमल कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 15 रन ही बना सके। उनका विकेट 133 के कुल स्कोर पर गिरा।
यह भी पढ़ें: विंबलडन जीतने के बाद रोजर फेडरर वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे पायदान पर, वीनस को हराने वाली मुगुरुजा भी टॉप-5 में
इसके बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाज विकेट नहीं ले सके। मैच जीतने के लिए उन्हें अंतिम दिन सात विकेट की दरकार होगी।
इससे पहले, जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 346 रन ही बना सकी थी, इस लिहाज से मेहमान टीम पर पहली पारी के आधार पर 10 रनों की बढ़त थी।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर, वसीम अकरम ही नहीं इन क्रिकेट कपल्स की उम्र में भी है बड़ा अंतर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!