आज फिर याद आए महेंद्र सिंह धोनी, 15 साल पहले किया था ये कारनामा
MS Dhoni T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आज पूरा देश याद कर रहा है.
नई दिल्ली:
MS Dhoni T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आज पूरा देश याद कर रहा है. याद करे क्यों भी ना ठीक 15 साल पहले वो अजूबा धोनी ने करके दिखाया था जिसका देश बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था. जी हां. आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में पाकिस्तान को धूल चटाई थी और वह भी ऐसे वैसे नहीं बल्कि बॉल आउट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखा दिया कि बचपन में कंचे खेलने के फायदे क्या होते हैं. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ना सिर्फ पाकिस्तान को हराकर आए बल्कि टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम भी किया.
धोनी को हमेशा ही एक महान कप्तान की श्रेणी में रखा जाता है. ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि अपनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी उन्होंने वह सब शोहरत दिलाई हैं जिनके लिए कप्तान का सपना होता है. चेन्नई सुपर किंग आज आईपीएल में सबसे सफलतम टीमों में शामिल है. मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया था तो किसी ने ये उम्मीद नहीं की थी कि धोनी साउथ अफ्रीका जाएंगे और जब वापस आएंगे तो खाली हाथ नहीं होंगे बल्कि वर्ल्ड कप साथ में होगा. लेकिन धोनी ने वह सब करके दिखाएगा जिसके लिए पूरा देश विश्वास नहीं कर सकता था.
ठीक 4 साल बाद यानी साल 2011 में धोनी ने ही टीम इंडिया का 28 साल का पुराना सपना पूरा किया. हम सभी 28 साल से इंतजार कर रहे थे कि कब वह दिन आएगा जब हम दोबारा से विश्व चैंपियन बनेंगे. 2011 में धोनी ने अपनी कप्तान में भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी दिलवा दिया. महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने फैसलों पर अडीक होने वाले कप्तान माने जाते रहे हैं. और आज भी जब भी टीम इंडिया मुसीबत में फंसती है तो सभी देशवासियों को सिर्फ एक ही नाम याद आता है और वह है महेंद्र सिंह धोनी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?