logo-image

MS Dhoni को जन्मदिन से पहले फैंस ने दिया अनोखा तोहफा, देखते रह जाएंगे आप

Dhoni Birthday Special: धोनी का बर्थडे फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता है. कल जन्मदिन से पहले धोनी को फैंस की तरफ से एक तोहफा मिला है.

Updated on: 06 Jul 2023, 12:43 PM

नई दिल्ली:

Dhoni Birthday Special: धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा भले ही साल 2020 में बोल दिया था. लेकिन अभी भी ये महान कप्तान अपने फैंस के दिलों में राज करता है. कल यानी 7 जुलाई को धोनी का 42वां जन्मदिन है. और फैंस ने अभी से धोनी को तोहफे देने शुरू कर दिए हैं. विदेशों के साथ भारत में ही कोई ऐसा क्रिकेट फैन होगा जो धोनी को दिल से नहीं चाहता होगा. धोनी की दीवानगी हमें हर एक पल देखने को मिलती है. धोनी ने भारतीय क्रिकेट को वो सभी सफलताएं दिलाईं हैं जो-जो फैंस ने सपने में देखा था. अब आपको बताते हैं कि धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने क्या कमाल किया है.

यह भी पढ़ें: World Cup : इन 5 दिग्गजों को नसीब नहीं हुआ वनडे वर्ल्ड कप का खिताब, नाम है 10 हजार से ज्यादा रन

धोनी के जन्मदिन को फैंस त्यौहार के जैसे मनाते हैं

दरअसल हैदराबाद में धोनी के फैंस ने 52 फीट की कट आउट लगाया है. इससे पहले भी धोनी के लिए देश के कई हिस्सों में कई फीट ऊंचे कट आउट लग चुके हैं. हर साल बर्थडे से पहले ये प्यार धोनी के लिए हम देखते हैं. आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता बनाकर सभी फैंस का दिल जीत लिया था.

यह भी पढ़ें: WC Qualifiers : जिम्बाब्वे का लगातार 2 बार वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा, फूट-फूट कर रोए सिकंदर रजा

आईपीएल 2023 के बाद धोनी ने फैंस को दे दी थी खुशखबरी

इस सीजन धोनी ने अपने फाइनल मुकाबले में सभी फैंस को अगल सीजन खेलने का तोहफा भी दे दिया था. आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले सभी फैंस यही सवाल कर रहे थे कि धोनी क्या अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं. पर धोनी ने बता दिया कि वो अपने चाहने वालों के लिए एक सीजन और खेलने जा रहे हैं.