मुंबई इंडियंस के कुलवंत खेजरोलिया के वेटर से क्रिकेटर बनने की है दिलचस्प कहानी
मुंबई इंडियंस की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर महेला जयवर्दने हैं तक सभी बड़े नाम टीम से जुड़े हैं। इन बड़े नामों के बीट टीम में कई एसे खिलाड़ी है जो युवा हैं और पहली बार उन्हें आईपीएल में मौका मिला है।
नई दिल्ली:
मुंबई इंडियंस की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर महेला जयवर्धने जैसे बड़े नाम टीम से जुड़े हैं। इन बड़े नामों के बीच टीम में कई एसे खिलाड़ी भी हैं जो युवा हैं और पहली बार उन्हें आईपीएल में मौका मिला।
इन युवा खिलाड़ियों की कहानी बेहद प्रेरित करने वाली है। ऐसे ही अनसुनी कहानी है कुलवंत खेजरोलिया की। इन्हें अभी तक टीम की ओर से आईपीएल-10 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन फिर भी उनकी कहानी में वह बात है, जो किसी को भी प्रभावित कर दे।
खेजरोलिया पिछले साल तक गोवा के एक रेस्टोरेंट में वेटर थे। खेजरोलिया ने अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए बाद दिल्ली का रुख किया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन सबके बारे में खेजरोलिया ने कभी भी परिवार को कुछ नहीं बताया।
और पढ़ेंः 'राल्फ लॉरेन' ने प्रियंका चोपड़ा को मेट गाला गाउन का स्केच किया गिफ्ट
दिल्ली आकर खेजरोलिया एलबी शास्त्री क्लब में खेलने लगे। इसी कल्ब से गौतम गंभीर, नीतीश राणा जैसे प्लेयर निकले हैं। यहां खेलते हुए वह एक बेहतरीन बांये हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर उबरे। IPL 2017 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
वेटर से क्रिकेटर बनने की कहानी वाकई प्रेरित करती है
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें