कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पहले मैच में 3-0 से दी मात
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका को 3-0 से मात दी।
गोल्ड कोस्ट:
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका को 3-0 से मात दी।
ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए इस मैच में भारत ने लगातार तीन मैच जीते इसलिए बाकी के बाचे दो मैचों को खेलने की जरूरत नहीं पड़ी।
महिला ग्रुप-2 में पहले मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा ने श्रीलंका की इरंद्र वारूसाविथान को 11-3, 11-5, 11-3 से मात देते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
दूसरा मुकाबला भी एकल वर्ग में था जहां भारत की सुत्र्थिा मुखर्जी ने इशारा मानिकू बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से मात देते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।
मुखर्जी ने इसके बाद युगल वर्ग में पूजा सहास्त्रबुद्धे के साथ मिलकर भारत को तीसरी जीत दिलाई। भारतीय जोड़ी ने इशारा और हंसानी कापूगीकियाना की जोड़ी को 11-6, 11-7, 11-3 से मात देते हुए 3-0 की अजेय बढ़त ले ली।
इस बढ़त के बाद भारत की जीत तय हो गई और मनिका तथा पूजा को रिवर्स एकल मुकाबले खेलने की जरूरत नहीं पड़ी।
और पढ़ेंः CWG 2018: रंगारंग कार्यक्रम के साथ ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ राष्ट्रमंडल खेल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा