Xiaomi का Redmi 5 और Redmi 5 Plus चीन में लॉन्च, जानिए क्या है खास फीचर्स
Xiaomi ने गुरूवार को दो नए स्मार्टफोन Redmi 5 और Redmi 5 Plus चीन में लॉन्च किए हैं।
highlights
- Redmi 5 और Redmi 5 Plus चीन में लॉन्च हुए
- यह फोन भारत कब तक आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है
नई दिल्ली:
Xiaomi ने गुरूवार को दो नए स्मार्टफोन Redmi 5 और Redmi 5 Plus चीन में लॉन्च किए हैं। यह फोन भारत कब तक आएगा, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Xiaomi Redmi 5 के फीचर्स
1-Xiaomi Redmi 5 में 5.7-इंच का (720x 1440 पिक्सल) एचडी+ डिसप्ले है। इसमें 18:9 एस्पेक्ट रेशियो भी दिया गया है।
2-इस फोन के दो वेरिएंट हैं। पहले में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
3-स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है।
4- इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है।
5-3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
Xiaom Redmi 5 Plus के फीचर्स
1-Redmi 5 Plus में 5.99-इंच का (1080×2160 पिक्सल) फुल एचडी+ डिसप्ले है। इसमें 18:9 एस्पेक्ट रेशियो भी दिया गया है।
2-स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।
3- इस फोन को भी दो वेरिएंट में पेश किया है। पहले वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
4-Redmi 5 Plus में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो लॉलिंग और सेल्फी के 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
5-Redmi 5 Plus में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi 5 और Redmi 5 Plus स्मार्टफोन की कीमत
शाओमी Redmi 5 स्मार्टफोन के 2जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 799 युआन (लगभग 7,800 रुपए) है जबकि 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 8,800 रुपए) है।
Redmi 5 Plus के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 युआन (लगभग 9,700 रुपए) है जबकि 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 युआन (लगभग 12,700 रुपए) की है।
कब होगा सेल के लिए उपलब्ध
Redmi 5 और Redmi 5 Plus स्मार्टफोन 12 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
क्या है खास इस फोन में
इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में बड़ी और चौड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह फोन गेम खेलने और वीडियो देखने के लिए यह शानदार हैं। इन स्मार्टफोन्स में कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट-लाइट भी दी गई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!