logo-image

Chandrayaan 3: मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख आई सामने, वैज्ञानिक ने किया खुलासा

स्पेसक्राफ्ट इसी साल जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा.

Updated on: 21 May 2023, 06:19 PM

नई दिल्ली:

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपना महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है. मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तैयारी अंतिम चरण में है. चंद्रयान-3 मिशन लैंडिंग साइट के आसपास लूनार रेजोलिथ, लूनार सीसमिसिटी, लूनार सरफेस प्लाज्मा एनवायरनमेंट एंड इलीमेंट के थर्मो-फिजकल प्रोपर्टीज का अध्ययन करने के लिए साइंटफिक इंस्ट्रूमेंट को ले जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसक्राफ्ट इसी साल जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा. इसरो के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने कहा ''चंद्रयान-3 को जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, अभी  आखिरी तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. इस साल मार्च के महीने में ही चंद्रयान- 3 स्पेसक्राफ्ट ने जरूरी टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया था. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. इसरो जल्द ही इसे लॉन्च करेगा. 

यह भी पढ़ें: 2000 Currency: 2000 के नोट को लेकर SBI का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या है नया नियम?

श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा मिशन चंद्रयान-3

चंद्रयान मिशन के तीसरे स्पेसक्राफ्ट को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. भारत के सबसे भारी लॉन्च व्हीकल मार्क- III जिसे  GSLV Mk III  के नाम से भी जाना जाता है उसी के तहत लॉन्च किया जाएगा. स्पेसक्राफ्ट में तीन सिस्टम जोडे़ गए हैं, जिसमें प्रोपुलेशन, लैंडर और रोवर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:  BSF Recruitment 2023: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

हाल ही में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने एक बयान दिया कि चंद्रयान-3 का पहला उद्देश्य सटीक लैंडिंग होना है. इसके लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं, जिसमें नए इंस्ट्रूमेंट को बनाना, बेहतर एल्गोरिदम समेत फेल्योर मोड का खास ध्यान रखा जाएगा. मिशन चंद्रयान 3 को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. बता दें कि मिशन चंद्रयान इसरो का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है.