क्या चांद पर रहते थे एलियन? मिली 3.5 अरब साल पुरानी गुफा
इतिहास के अनुसार हमारे पूर्वज गुफाओं में रहा करते थे। हाल ही में जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने चांद पर गुफा का पता लगाया है जो कि लगभग 3.5 अरब साल पुरानी है।
नई दिल्ली:
इतिहास के अनुसार हमारे पूर्वज गुफाओं में रहा करते थे। हाल ही में जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने चांद पर गुफा का पता लगाया है जो कि लगभग 3.5 अरब साल पुरानी है। तो क्या चांद पर पहले कोई एलियन बस्ती रहती थी जिसने यह गुफा बनाई है।
जापान के वैज्ञानिकों को चांद पर एक बहुत बड़ी गुफा का पता चला है। जापानी वैज्ञानिकों ने यह आंकड़े और रिपोर्ट अमेरिकी पत्रिका जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित की हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार इस गुफा में चंद्रमा पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट रह सकते हैं। इससे वे खतरनाक रेडिएशन और तापमान में बदलाव से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें : इस ग्रह पर 7 घंटे में खत्म हो जाता है एक साल, धरती से है 5 गुना बड़ा
जापान के एईएईएनई लूनर ऑर्बिटर से मिले आंकड़ों के अनुसार चांद पर मौजूद यह गुफा 3.5 अरब साल पहले भूगर्भ के अंदर हुई हलचल की वजह से बनी होगी। इस गुफा की लंबाई 50 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर है।
जमीन के अंदर मौजूद यह गुफा चंद्रमा के मारियस हिल्स नामक जगह के पास है। जापान ने इसी साल जून में साल 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष मिशन भेजने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि भारत और चीन भी अपने-अपने अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानें कैसे बना है दुनिया का सबसे छोटा डाटा रिकार्डर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती