आज से शुरु हुआ सावन का पवित्र मास, मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले का जयकारा
आज से पवित्र मास सावन की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ देशभर के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुट गई है।
नई दिल्ली:
आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ देशभर के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई है।
इस महीने में ही कावंड यात्रा भी शुरू होती है जिसमें शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है।
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सावन के पहले दिन वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों का तांता दिखा।
Varanasi: Devotees throng Kashi Vishwanath temple to offer prayers on the first day of 'Sawan' month. pic.twitter.com/j2LOpWQlTc
— ANI UP (@ANINewsUP) 28 July 2018
वहीं दूसरी तरफ सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण के बाद श्रद्धालु गंगा में डूबकी लगाते भी नजर आए।
Devotees in Varanasi take holy dip in Ganga river after #lunareclipse pic.twitter.com/bXhizRbdHN
— ANI UP (@ANINewsUP) 28 July 2018
सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। इस बार सावन का महीना बहुत खास है। वजह यह है कि पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 दिनों का होगा, जिसमें 5 सोमवार आएंगे। जबकि पिछले साल सावन का महीना 29 दिनों का था, जिसमें 4 सोमवार आए थे।
सावन के पहले दिन गोरखपुर के झारखंडी शिव मंदिर में भगवान भोले की पूजा अर्चना करते भक्त।
Devotees offer prayers at Gorakhpur's Jharkhandi Shiv temple on the first day of 'Sawan' month. pic.twitter.com/p5S9aytDlD
— ANI UP (@ANINewsUP) 28 July 2018
भगवान शिव को क्यों प्रिय है सावन का महीन-
इसके पीछे की मान्यता यह हैं कि दक्ष पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन जीया। उसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया।
पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे सावन महीने में कठोर तप किया जिससे खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। अपनी पत्नी से फिर मिलने के कारण भगवान शिव को श्रावण का यह महीना बेहद प्रिय है।
मान्यता हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव ने धरती पर आकार अपने ससुराल में घूमे थे जहां अभिषेक कर उनका स्वागत हुआ था इसलिए इस माह में अभिषेक का विशेष महत्व है।
क्या है सावन का महत्व-
चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन के महीना भगवान शिव को बेहत पसंद है।
शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था।
सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखने वाली लड़कियों को भगवान शिव मनपंसद जीवनसाथी का आशीर्वाद देते हैं।
और पढ़ें: सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण खत्म, यहां देखें Lunar Eclipse 2018
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी