तो लड़कियां इन 6 कारणों से रखती हैं सावन के सोमवार, पांचवा कारण जानकर आप भी रखेंगी उपवास
हिंदु धर्म में ऐसी मान्यता है कि भोले नाथ सभी भगवानों में जल्द मनोकामना पूर्ति करते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय संस्कृति में व्रत-उपवासों का बड़ा महत्व है। व्रत कामनापूर्ति और ईश्वर के प्रति सर्मपण का प्रतीक होते हैं। सावन के सोमवार शुरू होते ही सभी भगवान शिव शंकर की भक्ति में खुद को लीन कर लेते हैं।
खासतौर पर लड़कियों को सोमवार के उपवास रखते हुए देखा गया है। हिंदु धर्म में ऐसी मान्यता है कि भोले नाथ सभी भगवानों में जल्द मनोकामना पूर्ति करते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।
आप भी यह देखते होंगे कि ज्यादातर लड़कियां सोमवार का व्रत रखती है, क्या आपको पता है यह व्रत क्यों रखा जाता है, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर लड़कियां क्यों सोमवार व्रत रखती हैं।
1. भगवान भोलनाथ पल भर में की गई भक्ति से भी संतुष्ट हो जाते हैं। वहीं शिव शंकर छट से मनोकामना भी पूरी कर देते हैं। ऐसे में लड़कियां अपने उज्जवल भविष्य के लिए सेामवार का व्रत रखती हैं।
2. ज्यादातर लड़कियां भगवान शंकर को अपना इष्ट देव मानती हैं और उन्ही पर बहुत अधिक आस्था रखती हैं। लड़कियां अक्सर इच्छित वर की प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ को ही मनाती है। कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ बहुत ही दयालु हैं, जो लड़कियों पर कृपा कर उन्हें इच्छित वर देते है।
3. हर लड़की की चाहत होती है कि उसे भोले नाथ जैसा भोला भाला और उसकी सभी बातें मानने वाला पति मिले। इसलिए भी लड़कियां सोमवार के व्रत रखती हैं।
और पढ़ें: Sawan 2017: सावन में जानें शिव शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व
4. शिवशंकर ने सती केे मान सम्मान को बचाने के लिए तीनों लोक को हिला रख दिया था और अपने पत्नी के मोह में उन्होंने कई वर्षों विवाह नहीं किया था।
5. पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक शिवलिंग की कड़ी तपस्या की थी। इसके बाद वह भगवान शंकर को मना पाई थी।
6. सावन महीने के सोमवार को ही माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए व्रत रखा था। इसलिए ऐसा विश्वास है कि लड़कियां चारों सोमवार को व्रत रखें तो उन्हें महादेव जैसे पति की प्राप्ति होती है।
और पढ़ें: Sawan 2017: जानिए, इस बार क्यों बेहद खास है यह महीना
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी