logo-image

गणेश चतुर्थी 2018: पिछले चार महीने से 150 लोग बना रहे हैं गणपति की 57 फीट ऊंची प्रतिमा

गणेश चतुर्थी 2018 को लेकर पूरे देश में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यह 13 सितंबर 2018 को धूमधाम से मनाई जाएगी।

Updated on: 21 Aug 2018, 09:42 AM

हैदराबाद:

गणेश चतुर्थी 2018 (Ganesh Chaturthi 2018) को लेकर पूरे देश में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यह 13 सितंबर 2018 को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार आपको हैदराबाद में विघ्नहर्ता की सबसे बड़ी प्रतिमा देखने को मिलेगी। जी हां, खैराताबाद गणेश उत्सव के फाउंडर ने इस बात की जानकारी दी है कि इस साल गणेश जी की करीब 57 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी।

खैराताबाद गणेश उत्सव के फाउंडर ने बताया कि 57 फीट ऊंची मूर्ति को बनाने के लिए करीब 150 लोग पिछले चार महीने से काम कर रहे हैं। यह मूर्ति 6 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन 2018: किस वक्त राखी बांधना है शुभ, यहां जानें मुहूर्त

बता दें कि खैराताबाद गणेश फाउंडर ने साल 2014 में मूषक राजा की 60 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी।

गणेश चतुर्थी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिन तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। नौ दिन बाद गाजे-बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी नदी या तालाब विसर्जित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Hajj 2018: वार्षिक हजयात्रा शुरू, 20 लाख मुस्लिम श्रद्धालु जुटे