सिंधी आध्यात्मिक नेता दादा वासवानी का निधन, लंदन के ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में दे चुके हैं भाषण
सिंधी समुदाय के आध्यात्मिक नेता दादा जे.पी. वासवानी का गुरुवार को पुणे में निधन हो गया।
पुणे:
सिंधी समुदाय के आध्यात्मिक नेता दादा जे.पी. वासवानी का गुरुवार को पुणे में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे और वह अगले महीने 2 अगस्त को 100 वर्षों के होने वाले थे।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि, 'दादा वासवानी जी ने आज सुबह 9.01 मिनट अपने आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके आश्रम साधु वासवानी मिशन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।'
2 अगस्त 1918 को हैदराबाद में जन्मे दादा वासवानी शाकाहार और पशु अधिकारों के प्रचार के क्षेत्र में भी काम कर रहे थे। वह अपने गुरु, साधु टीएल वासवानी द्वारा स्थापित साधु वासवानी मिशन में आध्यात्मिक प्रमुख भी रह चुके थे। दादा वासवानी ने 150 से अधिक सेल्फ-हेल्प किताबें लिखी हैं।
और पढ़ें- SCO के संयुक्त युद्धाभ्यास में पहली बार आमने-सामने होगी भारत और पाकिस्तान की सेना
वासवानी ने 'मोमेंट ऑफ काम' (The Moment of Calm) शुरू किया था। यह एक वैश्विक शांति पहल है। दुनिया भर में, लोग 2 अगस्त (उनके जन्मदिन पर) को दो मिनट का मौन रखते हैं। इस मौन के दौरान लोग अपनी जिंदगी में सभी लोगों को माफ करते हैं। आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने भी इस पहल की सराहना की है।
(आईएएनएस से इनपुट के साथ)
और पढ़ें- बेंगलुरु में टला बड़ा हादसा, हवा में एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे इंडिगो के विमान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी