logo-image

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर शनिदेव को ये चीजें करें अर्पित, जीवन में प्राप्त होगी सुख-शांति

शनि जयंती के दिन शनिदेव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न (shani jayanti 2022 daan) होकर सारी मनोकामना पूरी करते हैं. तो, चलिए आपको बताते हैं कि वे चीजें (shani jayanti 2022 in hindi) कौन-सी हैं. 

Updated on: 30 May 2022, 07:42 AM

नई दिल्ली:

आज 30 मई को शनि जयंती (shani jayanti 2022), सोमवती अमावस्या (somvati amavasya 2022) और वट सावित्री व्रत (vat savitri vrat 2022) के तीन खास संयोग बन रहे हैं. इस बार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 30 मई सोमवार के दिन कृतिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र सुकर्मा योग नाग करण वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है. माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या पर न्याय और कर्म के देवता भगवान शनि का जन्म हुआ था. इस दिन शनिदेव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न (shani jayanti 2022 daan) होते हैं और सारी मनोकामना पूरी करते हैं. ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनि जयंती पर शनिदेव को पांच चीजें खासतौर पर चढ़ानी चाहिए. तो, चलिए आपको बताते हैं कि वे चीजें (shani jayanti 2022 in hindi) कौन-सी हैं. 

यह भी पढ़े : Indication of Death By Yamraj: मृत्यु से पहले यमराज देते हैं ये संकेत, हो जाएं सचेत

सरसों का तेल
शनि जयंती पर शनि भगवान का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए. शनिदेव को तेल चढ़ाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है. ऐसा माना जाता है कि जो लोग शनिदेव को तेल चढ़ाते हैं. उनकी कुंडली के सभी शनि दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी (shani jayanti 2022 mustard oil) रहती है. 

नारियल
नारियल सभी देवी-देवताओं की पूजा के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. इसलिए, शनि जयंती पर शनि देव को नारियल चढ़ाएं. इससे शनि दोष से शांति प्राप्त (shani jayanti 2022 coconut oil) होती है.  

यह भी पढ़े : Vat Savitri Vrat 2022 Fast Details: वट सावित्री व्रत के बाद यमराज की इन प्रिय चीजों को खाने से होगा लाभ

शमी के पत्ते
शनि जयंती के दिन शनिदेव को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए. गणेश जी, शिव जी के साथ शनिदेव को भी शमी के पत्ते विशेष प्रिय होते हैं. शनि जयंती के दिन शमी वृक्ष की पूजा की जाए और इसके नीचे सरसों तेल का दीपक जलाया जाए, तो शनि दोष के कुप्रभाव से बचाव (shani jayanti 2022 shami plant) होता है. 

काले तिल
शनि जयंती पर काले तिल और काले तिल से बने व्यंजन शनिदेव को जरूर चढ़ाने चाहिए. काले तिल का कारक शनि ग्रह ही है. इसी वजह से शनि के लिए काले तिल का दान (shani jayanti 2022 black sesame seeds) भी करना चाहिए. 

यह भी पढ़े : Vat Savitri Vrat 2022 Banyan Tree Significance: वट सावित्री व्रत के दौरान बरगद के वृक्ष की करें पूजा, जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

अपराजिता के फूल
शनि जयंती के दिन शनिदेव को अपराजिता के फूल अर्पित करने चाहिए. ये फूल नीले रंग के होते हैं. शनिदेव को नीला रंग विशेष प्रिय होता है. शनि देव नीले वस्त्र धारण करते हैं. अगर आपको शनि पीड़ा से मुक्ति पानी है तो उन्हें अपराजिता का पुष्प जरूर (shani jayanti 2022 aparajita flower) अर्पित करें.