जन्माष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाए, पूरी होगी हर मनोकामना
जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
नई दिल्ली:
त्योहारों का मौसम आ चुका है। रक्षाबंधन और सावन के बाद अब आ गया है भाद्रपद महीने में मनाया जाने वाला त्यौहार जन्माष्टमी। भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है।
जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। घरों में साफ-सफाई करके इसकी तैयारियां आरंभ हो चुकी है। घर के मंदिर में नंद गोपाल की मूर्ति को नए-नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं जाएंगे।
श्रीकृष्ण को धरती पर भगवान विष्णु का आठवां अवतार मन जाता है। इसलिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मणी लक्ष्मी का अवतार थी इसलिए अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। अगर आप जन्माष्टमी के दिन ये उपाय पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास से करेंगे तो आपको भी मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।
1. अगर आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारनी है तो यह उपाय जरूर करें। आप जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इस खीर में तुलसी के पत्ते डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
2. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। इससे जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती।
3. जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
4. जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और व्यक्ति मालामाल हो जाता है।
5. अगर आपको नौकरी व्यापार में तरक्की चाहिए तो आप जन्माष्टमी के दिन घर में सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी।
और पढ़ें: मानसून सीजन में भारतीय ट्रैवल बुकिंग में हुई 27 फीसदी की वृद्धि
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक