हरियाली तीज 2017: महिलाओं के लिए इस त्योहार का है विशेष महत्व
हरियाली तीज का त्योहार सावन शुक्ल की तृतीया के दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत करने से मनचाहे वर और अच्छे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
नई दिल्ली:
सावन का महीना भगवान शिव शंकर की उपासना के साथ ही महिलाओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने वाले हर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन में हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जाता है, क्योंकि इस महीने में चारों और हरियाली होती है। हरियाली तीज के त्योहार को महिलाएं बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस दिन वह मेंहदी लगवाती हैं, ज्वैलरी पहनती हैं सोलह श्रृगांर करती हैं और घर में तरह तरह के व्यंजन बनाती हैं।
हरियाली तीज का त्योहार सावन शुक्ल की तृतीया के दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत करने से मनचाहे वर और अच्छे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिंदु धर्म के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्राप्त किया था। हरियाली तीज के दिन वृक्ष, नदी और जल के देवता वरुण की पूजा की जाती है।
और पढ़ें: सावन का तीसरा सोमवार, शिवलिंग की पूजा कर रावण ने लंका को बनाया सोने का
इसके साथ ही मान्यता है कि जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा हो उन कन्याओं को इस दिन व्रत और पूजा पाठ करना चाहिए। इससे उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
और पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से होंगी मनोकामनाएं पूरी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें