logo-image

Hanuman ji Ki Aarti: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के साथ जरूर करें ये आरती, मिलेगा लाभ

Hanuman ji Ki Aarti: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जैसे कि मंगलवार को व्रत रखना, मंदिर का दर्शन करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना, आदि. इसके साथ ही अगर आप इस दिन इस आरती को पढ़ेंगे तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

Updated on: 05 Mar 2024, 06:18 AM

नई दिल्ली:

Hanuman ji Ki Aarti: हनुमान जी भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हैं.  वे हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय और पूजनीय देवताओं में से एक हैं. उन्हें बजरंगबली और अंजनीपुत्र के नाम से भी जाना जाता है. हनुमान जी का जन्म अंजना और केसरी के घर हुआ था. माना जाता है कि हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त है और वे आज भी जीवित हैं. हनुमान जी भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं. हनुमान जी को शक्ति, साहस और ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है.  उन्हें बुद्धि और विद्या के देवता भी माना जाता है.  हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. इसके अलावा इस दिन अगर आप इस आरती को पढ़ेंगे तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. 

हनुमान जी की आरती (Hanuman ji Ki Aarti)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें -

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को कर लें ये 5 उपाय, मंगल ग्रह होगा मजबूत, हनुमान जी होंगे प्रसन्न

घर के अंदर कौन सा पौधा लगाने से सांप नहीं आता है? जानें 6 ऐसे शक्तिशाली पौधे जो सांपों को दूर भगाते हैं