logo-image

आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानिए शुभ मुहूर्त

आज छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल यानी शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

Updated on: 26 Oct 2017, 02:48 AM

नई दिल्ली:

इस वर्ष छठ पूजा का पर्व 24 अक्टूबर से शुरु होकर 27 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। मुख्य पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी। आज छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल यानी शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से होते हैं कई फायदे

बिना कारण मुकदमे में फसें लोगों को इसका लाभ मिलता है। इसके अलावा सरकारी विभागों में यदि कोई काम अटका हुआ है उसके बिगड़े काम बनते हैं। आँखों की रोशनी घट रही है या कम हो रही है उन्हें डूबते सूर्य को अर्घ्य को देना लाभकर माना गया है।

छठ पूजा 2017 : मुहूर्त समय

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने वालों को हम बता दें कि गुरुवार को 6:05 बजे शाम में सूर्यास्त होगा। जबकि छठ पूजा के दिन सूबह 06:41 बजे सूर्यादय होगा।

जानिए, अर्घ्य का समय
सायंकालीन अर्घ्य- 26 अक्टूबर (गुरुवार)
सायंकालीन अर्घ्य का समय :- सांय काल 05:40 बजे से शुरू

प्रात:कालीन अर्घ्य: 27 अक्टूबर (शुक्रवार)
प्रात:कालीन अर्घ्य का समय: प्रात: 6.28 बजे से शुरू

छठ पर्व को लेकर पूरे बिहार का माहौल भक्तिमय हो गया है। पटना सहित बिहार के शहरों से लेकर गांवों तक में छठी मइया के कर्णप्रिय और पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। छठ को लेकर सभी क्षेत्रों में सफाई की गई है तथा रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

पर्व के तीसरे दिन गुरुवार शाम व्रतधारी जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 'नहाय-खाय' के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हुआ है।

इधर, छठ को लेकर पटना के गंगा तट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस वर्ष पटना के करीब 100 गंगा घाटों और 45 तालाबों पर व्रतधारी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।