राजस्थान: सीकर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने किया विरोध
राजस्थान के सीकर जिले के पास सालासर मार्ग पर बनाये जाने वाले टोल रोड का किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली:
राजस्थान के सीकर जिले के पास सालासर मार्ग पर बनाये जाने वाले टोल रोड का किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। टोल बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने अनूठे तरीके से विरोध किया।
दरअसल, महिला किसानों ने गड्ढे में आंशिक रूप से खुद को दफनाकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
#Rajasthan: Farmers in Sikar bury themselves partially in pits to protest acquisition of their lands for a toll road pic.twitter.com/OWxO1WVyXH
— ANI (@ANI) February 16, 2018
और पढ़ें: PNB फर्जीवाड़ा मामले में बोले ऋषि कपूर, चमकने वाली हर चीज सोना नही
वहीं, मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार के पास आए अब तक के ब्यौरे के मुताबिक लगभग एक हजार गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने आज किसानों से मुलाकात की और उन्हें मुआवज़ा देने के लिए सुनिश्चित किया। इससे पहले, उन्होंने भवनेर पेमेंट स्कीम के प्रमाण पत्र वितरित किए थे और 3,98,000 किसानों को 620 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर किये थे।
और पढ़ें: पीएनबी घोटाला: कांग्रेस के 'छोटा मोदी' वाले बयान पर भड़की BJP, कहा- आपके ही समय में हुई धोखाधड़ी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?