पंजाब में बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति चाहते हैं अमरिंदर
पंजाब की राजनीति को एक दिलचस्प मोड़ देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनके क्षेत्र लिंबी से अगले महीने विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस हाईकमान से अनुमति मांगी है।
नई दिल्ली:
पंजाब की राजनीति को एक दिलचस्प मोड़ देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनके क्षेत्र लिंबी से अगले महीने विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस हाईकमान से अनुमति मांगी है।
अमरिंदर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अकाली नेता को हराने के लिए वह लिंबी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने बादल पर पंजाब को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। हालांकि कांग्रेस पहले ही पटियाला शहर से उनके नाम की घोषणा कर चुकी है।
अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने लिंबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए कांग्रेस हाईकमान से आग्रह किया है, ताकि वह बादल के भ्रष्ट और विनाशकारी शासन से पंजाब को मुक्त करा सकें।
पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस को चार फरवरी के चुनाव के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को बादल के खिलाफ लिंबी से अपना उम्मीदवार बनाया है।
अमरिंदर ने कहा कि अगर हाईकमान ने मंजूरी दी तो वह लिंबी और पटियाला दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “पूरे राज्य का खस्ताहाल है। बादल और उनके परिवार तथा सहयोगियों ने पंजाब को एक शर्मनाक स्थिति में ला दिया है।”
अमरिंदर ने कहा, 'मेरी सरकार अकाली दल के सभी घोटालों की जांच कराएगी और किसी भी आपराधिक कृत्य, खासतौर पर मादक पदार्थो की तस्करी में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दंडित करेगी।' पंजाब में साल 2007 से अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी