वर्किंग वुमेन्स के लिए दिल्ली की स्थिति सबसे बदतर, सिक्किम है बेहतर: सर्वे
एक ताजा सर्वे के अनुसार कामकाजी महिलाओं के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे बदतर है
नई दिल्ली:
छोटे-बड़े शहर की लड़कियां या महिलाएं अक्सर काम के लिए दिल्ली का सबसे पहले चुनाव करती हैं, लेकिन एक ताजा शोध के अनुसार कामकाजी महिलाओं के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे बदतर है। वहीं भारत में महिलाओं के कार्य करने की स्थिति के लिहाज से पूर्वोत्तर का छोटा राज्य सिक्किम जहां पहले स्थान पर है। यह रिपोर्ट अमेरिका के प्रमुख शोध संस्थान सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज 'सीएसआईएस' तथा नाथन एसोसिएटस ने संयुक्त रूप से तैयार की है। रिपोर्ट में सिक्किम को सर्वाधिक 40 अंक जबकि दिल्ली को केवल 8.5 अंक मिले हैं जो राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति को बयां करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक,महिलाओं के लिए कार्य करने के लिहाज से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम सबसे आगे है। इसकी वजह महिला कार्यबल की ऊंची भागीदारी, महिलाओं के कामकाजी घंटे को लेकर पाबंदी का न होना तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कार्रवाई की उच्च दर है। वहीं इसमें कहा गया है,कि यह चौकाने वाला तथ्य सामने आया है कि दिल्ली हमारे सूचकांक में अंतिम पायदान पर है। इसका मुख्य कारण अपेक्षाकत न्याय मिलने की कम दर तथा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी का कम होना, विभिन्न क्षेत्रों में रात में काम करने को लेकर महिलाओं पर पाबंदी तथा औद्योगिक नीतियों में महिला उद्यमियों के लिये किसी प्रकार के प्रोत्साहन का अभाव है।
राज्यों की रैंकिंग चार मुख्य तत्वों कारखानों, खुदरा क्षेत्र तथा आईटी उद्योग में महिलाओं के कामकाजी घंटे पर कानूनी प्रतिबंध, यौन उत्पीड़न जैसे महिला कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले अपराध को लेकर राज्य की आपराधिक न्याय व्यवस्था की तुरंत प्रतिक्रिया, कुल कर्मचारियों में महिला कामगारों का प्रतिशत तथा राज्य की स्टार्टअप और औद्योगिक नीतियों में महिला उद्यमियों के लिये प्रोत्साहन के आधार पर की गयी है।
सिक्किम के बाद किसका नंबर?
इस सूची में सिक्किम के बाद तेलंगाना 28.5 अंक, पुडुचेरी 25.6, कर्नाटक 24.7 अंक, हिमाचल प्रदेश 24.2, आंध्र प्रदेश 24.0, केरल 22.2 अंक, महाराष्ट्र 21.4 अंक, तमिलनाडु 21.1 अंक तथा छत्तीसगढ़ 21.1 का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार चार राज्यों सिक्किम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ने कारखानों, खुदरा दुकानों तथा आईटी क्षेत्र में रात में महिलाओं के काम करने पर लगे तमाम प्रतिबंधों को हटा दिया है और जिसमें सिक्किम इन मानकों को पूरा करने में आगे है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी