जेएनयू छात्र संघ चुनाव: लेफ्ट गठबंधन की सभी 4 सीटों पर जीत, मोहित पांडे बने अध्यक्ष
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आइसा और एसएफआई गठबंधन को सभी 4 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी के छात्र विंग एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई। सभी सीटों पर बासपा दूसरे नंबर पर रही। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मोहित पांडे ने सफलता हासिल की है।
नई दिल्ली:
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में आइसा और एसएफआई गठबंधन को सभी 4 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी के छात्र विंग एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई। सभी सीटों पर बासपा दूसरे नंबर पर रही। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मोहित पांडे ने सफलता हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर आइसा-एसएफआई के उम्मीदवार अमल पीपी को जीत मिली है। शतरूपा चक्रवर्ती को महासचिव पद पर जबकि तबरेज हसन को संयुक्त सचिव के पद पर जीत मिली है।
सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज (स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज) के पीएचडी छात्र मोहित पांडे को आइसा और एसएफआई ने संयुक्त उम्मीदवार बनाया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले मोहित ने बीए की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है।
इसी वर्ष 9 फरवरी की घटना के बाद हो रहे चुनाव पर लोगों की विशेष रूप से नजर है। उस घटना में कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गए थे और जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद देशभर में काफी बहस हुई थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी