छत्तीसगढ़: इंजीनियर ने रखी शर्त, शौचालय बनाने के बदले बनाने होंगे संबंध
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शौचालय निर्माण के बदले एक महिला से मोबाइल पर अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी।
नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शौचालय निर्माण के बदले एक महिला से मोबाइल पर अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। इसके बाद सब-इंजीनियर की इस हरकत से परेशान महिला तत्काल शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन में रायगढ़ नगर निगम के उप-इंजीनियर आईपी सारथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जूट मिल पुलिस चौकी प्रभारी अमित शुक्ला ने शनिवार को बताया कि एक महिला ने रायगढ़ नगर निगम में कार्यरत सब-इंजिनियर आईपी सारथी पर आरोप लगाया गया है कि उसने मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें की। इसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की शर्त भी रखी।
और पढ़ें: लखनऊ: मदद के बदले पड़ोसी ने नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के साथ किया बलात्कार
जानकारी के मुताबिक़ तेंदूडीपा जूटमिल मे रहने वाली एक महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि उसके आवेदन पर शौचालय निर्माण शुरू हो गया था कि अचानक 21 नवम्बर को नगर निगम ने नोटिस देकर निर्माण को अवैध बताते हुए कार्य रोक दिया गया।
शिकायत में कहा गया कि इसके बाद पीड़ित महिला ने तुरंत निगम जाकर सब-इंजिनियर को सभी दस्तावेज दिखाए।
सब-इंजिनियर ने महिला का मोबाइल नंबर लेने के बाद अगले दिन 22 नवंबर को अपने मोबाइल से महिला को कॉल किया और अश्लील बातें करते हुए शौचालय के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी।
महिला ने जब इस पर आपत्ति जताई तो सब-इंजिनियर ने धमकी दी कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं स्वीकार की तो महिला का घर तोड़ दिया जाएगा।
जूट मिल पुलिस चौकी ने प्रारंभिक जांच के बाद शुक्रवार रात महिला की रिपोर्ट पर आरोपी सब इंजीनियर सारथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें: अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, परिजनों ने मांगी सरकार से मदद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी