'न्यूटन' फिल्म रिव्यू: राजकुमार राव की एक्टिंग के हैं कायल तो जरूर देखें मूवी
राजकुमार राव ने साबित कर दिया है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। इस फिल्म में वह सरकारी कर्मचारी का रोल प्ले कर रहे हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' 22 सितंबर को रिलीज हो गई है। इसमें नूतन कुमार का किरदार निभा रहे राज एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से आपका दिल जीत लेंगे। अमित मासुरकर निर्देशित इस मूवी में कई ऐसी बातें हैं, जो आपको थियेटर में जाने पर मजबूर कर देंगी।
राजकुमार राव ने साबित कर दिया है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। इस फिल्म में वह सरकारी कर्मचारी का रोल प्ले कर रहे हैं, जो नियमों को फॉलो करता है। नूतन कुमार 18 साल की लड़की से शादी करने से मना कर देता है और चुनाव ड्यूटी पर जुआं (ताश) खेलने वाले अधिकारी को भी हड़काने से पीछे नहीं हटता है।
फिल्म की कहानी
अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो यह किताबी न्यूटन और उनके सिद्धांतों से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म में इलेक्शन और वोटिंग जैसे मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया है। नूतन, जिसे लोग न्यूटन बुलाते हैं, की नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी लगती है। वहां पर न्यूटन कई अधिकारियों को सीधा करता है। इसमें ऐसा विषय है, जिसे हम समझने की कोशिश नहीं करना चाहते हैं।
शानदार डायलॉग्स
फिल्म में गंभीर मुद्दे को हल्के मूड में दिखाया गया है। डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। न्यूटन में एक डायलॉग है, 'मेरे से भी बहुत पहले एक न्यूटन था, पढ़ाई के वक्त उसकी बात समझ नहीं आई, लेकिन अब काम करते वक्त आ रही है..'। ऐसे ही कई संवाद हैं, जो आपको सोचने और मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगे।
ये भी पढ़ें: #ViralPics: क्या रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा को कर रहे हैं डेट?
राजकुमार की जबरदस्त एक्टिंग
5-8 करोड़ में बनी 'न्यूटन' में राजकुमार राव ने शानदार और जबरदस्त एक्टिंग की है। राज अपने किरदार में घुसना अच्छे से जानते हैं। अगर आप उनकी एक्टिंग के कायल हैं तो यह फिल्म जरूर देखें। इसके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव और अंजलि पाटील जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं।
कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और मैसेज
एक नक्सल प्रभावित इलाके में लोग कैसे जिंदगी जीते हैं। छत्तीसगढ़ के जंगल, नक्सलियों का खौफ, सरकारी रवैया और चुनाव... यह सभी आपको न्यूटन में देखने को मिलेगा। इन सभी पहलुओं को बेहद बारीकी से फिल्माया गया है।
बता दें कि इसके पहले राजकुमार राव की 'बरेली की बर्फी' रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा आयुष्मान खुराना और कृति सेनन भी मुख्य रोल में थे। दर्शकों ने इस फिल्म के साथ-साथ राजकुमार को भी खूब प्यार दिया। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।
ये भी पढ़ें: भारत का शाहिद खकान को जवाब, पाकिस्तान है टेररिस्तान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी