सुनील छेत्री अब सिर्फ रोनाल्डो-मेस्सी से पीछे, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मुंबई में खेला गया इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप में भारत के सामने केन्या की टीम थी। छेत्री का 100वां मैच था और इस मैच को वह किसी भी हाल में ऐतिहासिक बनाना चाहते थे।
नई दिल्ली:
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए एक बेहतरीन स्कृप्ट तैयार कर रखी थी। मुंबई में खेला गया इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप में भारत के सामने केन्या की टीम थी। छेत्री का 100वां मैच था और इस मैच को वह किसी भी हाल में ऐतिहासिक बनाना चाहते थे।
इस मैच में सुनील ने भारत की तरफ से दो गोल किए और इतिहास के सुनहरे पन्नो में अपना नाम दर्ज किया। छेत्री ने 68वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद लालपेकलुआ ने 71वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। कप्तान ने फिर 92वें मिनट में एक और गोल करके भारत की तरफ से निर्णायक गोल किया।
सुनील के इस 2 गोल के साथ कुल 61 गोल हो गए हैं। अब अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (81) और अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (64) के बाद वह तीसरे स्थान पर है।
भारत इस जीत के साथ ही चार देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में भी पहुंच गया है।
इससे पहले अपने 99वें मैच में छेत्री चाइना ताइपै के खिलाफ क्षेत्री ने हैट्रिक गोल लगाया था और डेविड विला के 59 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
सुनील छेत्री भी जानते होंगे कि रातोंरात भारतीय फुटबॉल का भविष्य नहीं बदल जाएगा, लेकिन अपने 100वें मैच में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया और जिस संख्या में लोग देखने आए उससे इतना तो साफ है कि आने वाले समय में भारतीय फुटबॉल को वह तब्बजो मिलेगी जो अब तक अन्य खेलों के मुकाबले नहीं मिली है।
और पढ़ें: इंटरकॉटिनेंटल कप:100वें मैच में सुनील छेत्री का धमाल , केन्या को 3-0 से हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी