फ्रेंच ओपन: थीम को हराकर राफेल नडाल ने जीता 11वां खिताब
स्पेन के लिए खेलने वाले विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली:
स्पेन के लिए खेलने वाले विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया। नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।
नडाल का यह 11वां फ्रेंच ओपन खिताब है। टॉप सीड नडाल ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थीम को 6-4, 6-3, 6-2 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने दो घंटे 42 मिनट में यह मुकाबला जीता।
गौरतलब है कि रोलां गैरो पर नडाल ने दूसरी बार थीम को हराया है।
और पढें: यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना
उन्होंने पिछले साल सेमीफाइनल में थीम को मात दी थी। दोनों के बीच 2014 से अभी तक 10 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सिर्फ तीन बार ही थीम को जीत मिली हे और नडाल ने सात बार जीत हासिल की है।
इस जीत के साथ ही नडाल ने फ्रेंच ओपन में अपना अपराजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
आपको बता दें कि थीम पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। वह 1995 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें: महिला एशिया कप: भारत को हरा बांग्लादेश पहली बार बना चैम्पियन
(IANS इनपुटस के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी