महाराष्ट्र: खड़से ने पूछा- 7 दिन में कैसे मारे 3,19,400 चूहे, ठेका देने की जगह रख लेते बिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मंत्रालय में चूहों को मारने के लिए दिए गए एक ठेके पर जांच की मांग की है।
मुंबई:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मंत्रालय ( राज्य सचिवालय) में चूहों को मारने के लिए दिए गए एक ठेके पर जांच की मांग की है।
खडसे ने विधानसभा में पूछा, 'कैसे मंत्रालय में 3,19,400 चूहों को मारने का ठेका उठाने वाली कंपनी ये काम मात्र 7 दिनों में पूरा कर सकती है।'
बजट की मांग की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर में 6 लाख चूहों को मारने में 2 साल लिए थे।
खडसे ने कहा, 'एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि मंत्रालय में 3,19,400 चूहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक कार्य आदेश जारी किया। कंपनी को 6 महीने का समय दिया गया। खडसे ने कहा कि कंपनी ने महज 7 दिनों में इस काम को अंजाम देने का दावा किया है।'
खड़से ने आगे कहा, 'इसका मतलब हर दिन 45,628.57 चूहे मारे गए। मतलब कंपनी ने हर मिनट 31.68 चूहे मारे। उनमें 0.57 अवश्य ही नवजात रहे होंगे। खडसे के इस बयान पर सदन में ठहाके गूंज उठे।
उन्होंने कहा, 'जो चूहे मारे गए हैं, उनका वजन करीब 9,125.71 किलोग्राम रहा होगा और मरे हुए चूहों को मंत्रालय से ले जाने के लिए रोजाना एक ट्रक की जरूरत पड़ी होगी। लेकिन यह नहीं पता कि उन्हें कहां फेंका गया।'
सदन में मजाकिया अंदाज में खडसे ने कहा कि सरकार प्राइवेट फर्म को ठेका देने के बजाय 10 बिल्लियों की नियुक्ति कर सकती थी।
इसे भी पढ़ें: मैच फिक्सिंग से बरी हुए शमी, खेलेंगे IPL,नहीं लगा करियर पर 'फुल स्टॉप'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी