मुंबई में समुद्र के रास्ते आतंकवादियों के घुसने की ख़बर, मगर कोस्ट गार्ड का इनकार
मुंबई में आईएसआईएस के घुसने की खबर है। इस संबंध में इंडियन कोस्ट गार्ड ने मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को फैक्स भेजा है।
नई दिल्ली:
मुंबई में समुद्र के रास्ते आतंकवादियों के घुसने की ख़बर पर कोस्टगार्ड ने इनकार किया है। हालांकि भारतीय कोस्ट गार्ड ने आशंका जताई है कि आंतकवादी ट्रेन के रास्ते मुंबई में घुस सकते हैं।
ग़ौरतलब है कि मुंबई में 3 आतंकवादियों के समुद्र के रास्ते घुसने की ख़बरें थी। जिस पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने यह बयान दिया है। मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इस संबंध में फैक्स भेजा गया है। जिसके बाद से मुबंई में हाई अलर्ट जारी कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक समुद्र के रास्ते से तीन आईएसआईएस आतंकी शहर में घुस चुके है। इस मामले में तटरक्षक लंबे समय से चल रहे घटनाओं पर नज़र रख रहे थे।
इसे भी पढ़ें: महबूूबा मुफ्ती का पाकिस्तान को दो टूक-बंद करो आतंकवाद का समर्थन
मुबंई पुलिस एक अधिकारी ने बताया, 'कोस्ट गार्ड से आये फैक्स से इस बारे में जानकारी मिली। हमें मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के लिए सभी जरूरी सावधानी बरत रहे है।
सभी सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस जानकारी को वैरिफाई किया था।
इसे भी पढ़ें: चिकनपॉक्स के कारण श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा