logo-image

महाराष्ट्र: भिवंडी की आग फैक्ट्ररी में आग, 4 की मौत

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक प्लास्टिक फैक्ट्ररी में रविवार को भयानक आग लग गई। इस आग में चार लोगो की मौत हो गई

Updated on: 19 Feb 2017, 05:41 PM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक प्लास्टिक फैक्ट्ररी में रविवार को भयानक आग लग गई। इस आग में चार लोगो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। ये घटना देदिया प्लास्टिक फैक्ट्ररी में हुई। घायलों को आईरोली बर्न अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 

अग्निमशमन अधिकारियों ने बताया,' रविवार दोपहर को फैक्ट्ररी में आग लग गई, जिसके बाद भिवड़ी, क्लयान और थाणे की फायर टीम को भेजा गया है। आग अभी नियत्रंण में है हालांकि बुझाने का काम चल रहा है।

पिछले तीन दिनो में, भिवंडी में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को पावर लूम यूनिट में आग लग जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।