स्वादिष्ट ही नहीं स्वास्थ्यकारी भी होती है चटनी, जानिए इसके औषधीय गुण
सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।
नई दिल्ली:
सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। शांतिगिरि आश्रम के प्रमुख स्वामी पद्म प्रकाश ने कुछ चटनियों के औषधीय गुण बताए हैं :
इसे भी पढ़ें: मीठी से लेकर मसालेदार तक जानिए भारत में खिचड़ी के 9 रूप
टमाटर की चटनी : टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।
धनिया की चटनी : इसमें विटामिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती है। इससे मधुमेह जैसी समस्या दूर रहती है। इसी तरह पुदीना की चटनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्याएं, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।
आंवले की चटनी : आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी दूर रहती है।
प्याज व लहसुन की चटनी : लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल हर्ब है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है।
करी पत्ते की चटनी : इस चटनी में आयरन व फोलिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटामिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी