दीवाली का महत्व समझाने के लिए बच्चों को भी दे नया लुक
चाहे पारंपरिक पोशाक हों या आधुनिक कैजुअल कपड़े, बच्चों को पहनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह कपड़े उन पर दिखने में अच्छे लगें।
नई दिल्ली:
चाहे पारंपरिक पोशाक हों या आधुनिक कैजुअल कपड़े, बच्चों को पहनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह कपड़े उन पर दिखने में अच्छे लगें। आज हम आपके लिए त्योहारों में बच्चों को पहनाएं जाने वाले कपड़ों की शैली के बारे में कुछ सुझाव दे रहे हैं :
इसे भी पढ़ें: आ रहीं सर्दियां, ऐसे करेंगे देखभाल तो त्वचा रहेगी खिली-खिली
लड़कियां फैशन को लेकर ज्यादा उत्साही होती हैं, अगर आपकी राजकुमारी ने पारंपरिक कपड़े नहीं पहने हैं तो इस बार उसे नेट, ब्रोकेड, सिल्क, जार्जेट से बने लहंगा, सलवार कमीज, शरारा, लंबे जैकेट, विभिन्न रंगों के अनारकली सूट पहना सकती है।
अगर आपके बच्चे को पारंपरिक पोशाक पसंद नहीं है तो बाजार में उपलब्ध पश्चिमी पोशाक को चुन सकती हैं। फार्मल रूपांकन और प्रिंट वाले कपड़े आपके बच्चे के व्यक्त्वि में चार चांद लगा सकते हैं।
सीकुइंड जंपसूट, चमकते टॉप्स और पार्टी में पहने जाने वाली पोशाक, गाउन्स और अन्य खूबसूरत कपड़े कई अवसरों पर पहने जा सकते हैं। सबकी नजरें आपकी राजकुमारी पर टिकी रहेंगी।
फैशन के मामले में लड़के भी लड़कियों से कम नहीं हैं। अपने राजकुमार को सबसे अलग दिखाने के लिए शेरवानी सूट, धोती-कुर्ता या कुर्ता पजामा का चुनाव कर सकती हैं।
लड़कों को व्यवहारिक कपड़ों जैसे जींस, पजामे के साथ बंद गला सूट, नेहरू जैकेट पहनाया जा सकता है। वेलवेट के कपड़े से बना नेहरू जैकेट आपके बच्चे के करिश्माई व्यक्तित्व को उभारेगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें