IPL 2018 DD vs MI: मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, दिल्ली ने 7 विकेट से जीता मैच
आईपीएल 11 में आज पहली बार दिल्ली और मुंबई की टीमें भिड़ी जिसमें दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से जेसन रॉय ने सबसे अधिक 91 रन बनाए।
मुंबई:
आईपीएल 11 में आज पहली बार दिल्ली और मुंबई की टीमें भिड़ी जिसमें दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से जेसन रॉय ने सबसे अधिक नाबाद 91 रन बनाए।
जेसन रॉय ने अपनी पारी में 51 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दिल्ली की ओर से रिषभ पंत ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 47 रन बनाए।
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) ने शानदार शुरुआत की। मेजबान टीम इस शानदार शुरुआत के दम पर निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट पर 194 रन बनाने में सफल रहा।
यह भी पढें: CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने कांस्य पदक जीता
लेविस और यादव ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 102 रनों की साझेदारी की। लेविस इसी स्कोर पर 28 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाने के बाद आउट हुए।
इसके बाद इशान किशन (44), यादव का साथ देने आए। इन दोनों की साझेदारी रंग नहीं ला सकी। यादव 109 के योग पर राहुल तेवतिया की गेंद पर पगबाधा करार किए गए। यादव ने 32 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया।
इशान ने इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेकारी की और स्कोर को 166 तक पहुंचाया। इशान को इसी योग पर डेनियल क्रिस्टीयन ने आउट किया। इशान ने 23 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।
इशान के आउट होने के बाद कप्तान रोहित का साथ देने आए केरन पोलार्ड (0) कुछ नहीं कर सके क्रिस्टीयन की अगली ही गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट भी 166 के कुल योग पर गिरा। रोहित भी 179 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।
रोहित ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए। क्रूणाल पंड्या ने 11 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या दो रन बना सके। अकीला धनंजय और मयंक मरक डेय चार-चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
दिल्ली की ओर से ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस्टीयन और तेवतिया ने दो-दो सफलता पाई जबकि मोहम्मद समी को एक सफलता मिली।
यह भी पढें: CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी