जम्मू-कश्मीरः वैष्णों देवी मंदिर के दर्शन के लिए गया हरियाणा का युवक लापता
हरियाणा के एक पर्यटक की दक्षिणी कश्मीर से लापता होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति कथित तौर पर नशे का आदी है।
नई दिल्ली:
हरियाणा के एक पर्यटक की दक्षिणी कश्मीर से लापता होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति कथित तौर पर नशे का आदी है।
पुलिस ने बताया कि लापता पर्यटक का नाम राहुल बसन है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली का रहने वाला है। राहुल बसन अनंतनाग जिले के माटान मंदिर के दर्शन के लिए गया था जहां से वह गायब हो गया।
बसन 14 अन्य लोगों के साथ फरीदाबाद से वैष्णों देवी मंदिर के दर्शन के लिए गया था।
बसन के साथियों के बयान के मुताबिक, वह अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं था और लगातार नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि वह कभी भी पूजा पाठ में विश्वास नहीं रखता था।
पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित जब सभी लोग मंदिर में पूजा कर रहे थे तब वह बाहर खड़ा हो गया था। जिसके बाद से वह लापता हो गया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले श्रीनगर में 7 मई को तमिलनाडु के एक पर्यटक पर पथराव किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें