logo-image

त्रिपुरा में माणिक सरकार की हार पर बोले जयराम रमेश, लेफ़्ट का खात्मा देश को बर्बाद कर देगा

उन्होंने कहा, 'वाम मोर्चा को भारत में ज्यादा मजबूत होना होगा। वाम मोर्चा का खात्मा देश के लिए एक विध्वंस होगा।'

Updated on: 05 Mar 2018, 12:02 PM

नई दिल्ली:

त्रिपुरा में लेफ्ट पार्टी की हार से कांग्रेस चिंतित है। चिंतित पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लेफ़्ट का ख़ात्मा पूरे देश को तहस नहस कर देगा। 

कांग्रेस नेता के मुताबिक़ देश से वाम मोर्चा का ख़त्म होना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'वाम मोर्चा को भारत में ज्यादा मजबूत होना होगा। वाम मोर्चा का खात्मा देश के लिए एक विध्वंस होगा।'

तिरुवनंतपुरम में मशहूर वास्तुकार लौरी बेकर की जन्मशती पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा, 'हम वाम मोर्चा से लड़ेंगे और हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि भारत के लिए वाम मोर्चे का अंत सही नहीं होगा।'

जयरराम रमेश ने लेफ़्ट को भी अपनी सोच में बदलाव करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा, 'लेफ्ट को भी अपने विचार बदलने चाहिए क्योंकि लोगों की आकांक्षाएं और समाज में बदलाव हो रहा है।'

और पढ़ें- त्रिपुरा चुनावः नई सरकार बनाने की कोशिश शुरू, बिप्लब बन सकते हैं मुख्यमंत्री

बता दें कि त्रिपुरा चुनाव में 25 साल से राज कर रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 60 विधानसभा सीट में से लेफ्ट को महज़ 16 सीट मिली है जबकि बीजेपी को अकेले 35 और सहयोगी दल आइपीएफटी (स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ 43 सीट मिली है।

पश्चिम बंगाल के बाद त्रिपुरा लेफ्ट का गढ़ माना जाता था। फिलहाल सिर्फ केरल में लेफ्ट की सरकार बची है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें